टिहरी : चंबा में ATM कार्ड बदलकर 24 हजार रूपए की ठगी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ ठग

नई टिहरी। 

Uttarakhand

चंबा में ठग ने एक महिला के खाते से करीब 24 हजार रुपए एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए। महिला एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गई थी। उसी वक्त वारदात को अंजाम दिया गया। थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बुधवार को चंबा स्थित पीएनबी के एटीएम में महिला पैसा निकालने गई, लेकिन वह एटीएम में अपना एटीएम कार्ड का सही ढ़ंग से इस्तेमाल नहीं कर पाई तो उसने एटीएम में खड़े व्यक्ति से मदद मांगी। व्यक्ति ने महिला से कार्ड लेकर उसका पिन नंबर भी पूछ लिया। उसके बाद युवक ने महिला को बताया कि एटीएम में कुछ गड़बड़ी है, जिससे वह काम नहीं कर रहा है, इसी बीच शातिर व्यक्ति ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसे अपना पुराना कार्ड दे गया। उसके कुछ देर बाद ही महिला के मोबाइल पर 24 हजार रुपये किए निकाले जाने का मैसेज आया। महिला की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है। कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम और पासवर्ड ना दे।