टिहरी : हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया

चम्बा : चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान आज सुबह ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 06 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से देहरादून की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से को क्षति पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची तथा सुरक्षा एवं राहत कार्य प्रारम्भ किया गया। क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

प्राथमिक जांच में सभी यात्री सुरक्षित पाए गए हैं। घटना के कारणों की विस्तृत जांच संबंधित तकनीकी एवं एविएशन एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घटना से संबंधित अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करें तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *