टिहरी: आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से एक महिला घायल

नई टिहरी।

Uttarakhand

तहसील जाखणीधार के अन्तर्गत ग्राम मथल, नंदगांव में आज सुबह करीब 10:45 बजे एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से 01 महिला आंशिक रूप से दब गयी, जिसे ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित निकाल दिया गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

हादसे में घायल मुन्नी देवी पत्नी स्व0 सुंदरू, उम्र 70 वर्ष, निवासी- ग्राम मंथल, तहसील जाखणीधार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया है। महिला के कंधे में, सर पर चोटें आई है। महिला खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य उपचार के लिए घायल महिला को बौराड़ी अस्पताल लाया जा रहा है। सूचना पर उपजिलाधिकारी टिहरी/जाखणीधार मय राजस्व टीम मौके पर पहुंचे।