टिहरी: जानिए-आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने दी जानकारी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: टिहरी जनपद के भिलंगना, देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर, चंबा, जाखनीधार, जौनपुर, थौलधार, कीर्तिनगर और प्रतापनगर विकासखंड में 14 से 18 अक्टूबर, 2022 तक शुष्क मौसम/बारिश नहीं होने की संभावना है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि विस्तारित रेंज मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दो सप्ताह 14 से 20 अक्टूबर,ल2022 और 21 से 27अक्टूबर, 2022 की अवधि में सामान्य से कम बारिश होने तथा अधिकतम तापमान तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

कृषि मौसम विज्ञान वेधशाला, रानीचौरी, टिहरी गढ़वाल में दर्ज मौसम आंकड़ों के अनुसार, 11 से 14 अक्टूबर, 2022 (सुबह 8:30 बजे तक) की अवधि के दौरान कुल 0.4 मिमी० बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में अधिकतम तापमान 18.2 से 20.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5.8 से 9.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।