टिहरी अपडेट: अब 16-17 सितम्बर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

नई टिहरी

Uttarakhand

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा आज 15 सितम्बर को सांय 5:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 16 व 17 सितम्बर 2022 को जनपद टिहरी गढ़वाल में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट/मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा द्वारा दिनांक 16 एवं 17 सितम्बर 2022 को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं। जबकि जनपद के समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, प्रधानाध्यापक /प्रधानाध्यापिका, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक उच्च प्राथमिक, प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक / संविदा कर्मचारियों को समयानुसार अपने अपने विद्यालय/कार्यालय में यथावत् बने रहने के आदेश दिये गये हैं।