टिहरी : मकान की गिरी दीवार, बाल-बाल बचे पांच लोग

नई टिहरी : नरेन्द्रनगर के ग्राम भुटली में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव में एक आवासीय भवन की ऊपरी मंजिल की दीवार तड़के करीब 4 बजे अचानक टूट गई, जिससे घर में निवासरत परिवार के पांच सदस्य मलबे में फंस गए। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंच सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

शनिवार तड़के करीब 4 बजे भुटली गांव में अरविंद सिंह कैंतुरा के आवासीय घर की दीवार बारिश के बाद ढह गई। जिससे उनके परिवार के पांच लोग अंदर ही फंस गई। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से अरविंद सिंह और परिवार के चार अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रभावित परिवार को स्थानीय चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया और सभी की स्थिति सामान्य बताई गई। पठाल के मकान की दीवार टूटने से प्रभावित परिवार का सामान, राशन, कपड़े, बिस्तर आदि मलबे मे दबने से खराब हो गए है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। घटना की सूचना पर तहसीलदार गजा बिनोद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, प्रधान, राजस्व उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम ने त्वरित राहत उपलब्ध कराते हुए परिवार को नज़दीक के भवन में शिफ्ट किया। तहसीलदार बिनोद तिवारी ने बताया कि फौरी राहत के रूप में ₹5000, राशन और आवश्यक सामग्री दी गई है। साथ ही साथ ही विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है।

Uttarakhand Uttarakhand