31 जनवरी से स्कूल खोलने को लेकर आया आदेश , पढ़े आदेश

देहरादून।

संख्या: 946 / USDMA/792 (2020) TC-2

प्रेषक,

मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन

एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण

सेवा में,

  1. समस्त अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव, उत्तराखण्ड शासन। 2. पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ।
  2. समस्त सचिव / प्रभारी सचिव, उत्तराखण्ड शासन। 4. आयुक्त, कुमाऊँ एवं गढ़वाल मण्डल
  3. समस्त जिलाधिकारी, उत्तराखण्ड।

यू.एस.डी.एम.ए.

देहरादून, 27 जनवरी, 2022

विषयः

कोविड-19 के New Variant ‘Omicron’ के नियंत्रण हेतु दिशा-निर्देश के सम्बन्ध में।

महोदया / महोदय,

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 21 दिसम्बर, 2021 तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आदेश संख्या-40-3/2020-DM-I(A) दिनांक 27 दिसम्बर, 2021 के प्रावधानों का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी अपने आदेश संख्या: 933/ USDMA/792 (2020)TC-2. दिनांक 22 जनवरी, 2022 के बिन्दु संख्या-12 में निम्नानुसार संशोधन किया जाता है

  1. राज्य के विद्यालयों (शासकीय, अशासकीय एवं निजी) में कक्षा 10, 11 एवं 12 की भौतिक कक्षाएं (Physical Classes) दिनांक 31 जनवरी, 2022 से खुलेंगे। इस संदर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा पृथक से जारी किये जायेंगे।
  2. राज्य में आगनबाड़ी केन्द्र एवं कक्षा-1 से कक्षा-9 तक के सभी विद्यालयों में अग्रिम आदेशों तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी एवं भौतिक कक्षाएं (Physical Classes) बन्द रहेंगे।

उक्त आदेश दिनांक 31 जनवरी, 2022 से अग्रिम आदेशों तक प्रभावी होंगे। शेष दिशा-निर्देश एवं पत्र संख्या-934/USDMA/792 (2020)TC-2, दिनांक 24 जनवरी, 2022 यथावत् रहेंगे।

भवदीय,

(डॉ० सुखबीर सिंह सन्धु) मुख्य सचिव / मुख्य कार्यकारी अधिकारी