कांग्रेसियों ने दी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि

देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी मुख्यालय में कांगे्रस कार्यकर्ताआंे ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जयन्ती के अवसर पर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस हम सबके आदर्श थे और हमें उनके पदचिन्हों में चलकर देश को उन्नति की ओर ले जाना होगा यही उन्हें सच्ची श्रद्वांजलि होगीै।

Uttarakhand

प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल ने राज्य के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब को सुभाष चन्द्र बोस के बताये हुए रास्ते पर चलकर देश को विकास की ओर ले जाने का काम करना है। जिस भारत का सपना देखते हुए नेता जी ने अंग्रेजों से अपनी जान की परवाह किये बिना लोहा लिया हम सभी कांगे्रस कार्यकर्ताआंे को नेता जी के सपनों के भारत को साकार करने के लिए सदैव प्रयासरत रहना होगा।

उन्हांेने कहा सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था कि ’’तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूॅगा’’ उनके इस अनमोल विचार का अनुशरण करते हुए हजारों युवा उनके साथ कधे से कंधा मिलाकर स्वतंत्रता आन्दोलन में कूद पड़े। उनके इन विचारों से देश के प्रति उनके लगाव व पे्रम का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पीके अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, कमलेश रमन, नवीन पयाल, राहुल पंवार रोबिन, प्रदेश सचिव जोत ंिसह रावत, सुनित सिंह राठौर, राजेश चमोली, संदीप चमोली, महेश जोशी, राजेन्द्र सिह मोहन काला, चैहान, भरत शर्मा, भूपेन्द्र सिंह नेगी, महेश चैहान, मोहित रतूड़ी, फरमान अली, पुनीत सिंह आदि उपस्थित थे।