बदमाशों ने पुलिस सिपाही को मारी गोली, बदमाश हुए फरार, घायल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

रुड़की। लक्सर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने पुलिस सिपाही को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं।

रविवार शाम के वक्त पुलिस वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान लक्सर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो बाइक पर तीन बदमाश थे सवार। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने बाइक रोकने के बजाय गोली चलाकर फरार होने में कामयाब रहे। घटना लक्सर मेन बाजार की है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बताया जा रहा है कि बदमाशों पर 3 दिन पूर्व लक्सर के एक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास पुलिस बल तैनात। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग की जा रही है, लेकिन देर शाम तक भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती सिपाही का हालचाल जाने के लिए पुलिस के आला अधिकारी भी वहां पहुंचे हैं।