राष्ट्रपति ने होली की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- प्रेम और भाईचारे को बढ़ाता है त्यौहार

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की पूर्वसंध्या पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।

उन्होंने एक संदेश में कहा कि यह त्योहार ‘‘हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है’’।

मुर्मू ने कहा, ‘‘होली एक जीवंत और आनंद का त्योहार है, जो हमारे जीवन में आशा और उत्साह भरता है।’’ होली के विभिन्न रंग हमारे देश की विविधता का प्रतीक है। यह त्योहार हमारे देशवाससयों में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब को राष्ट्र निर्माण में अधिक उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित करे।”