उप्र के तीन मंत्रियों ने उत्तराखंड में डाला डेरा, हरिद्वार में बनाया नियंत्रण कक्ष

हरिद्वार: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी के तीन मंत्रियों का प्रतिनिधि मंडल ने जोशीमठ आपदा का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड में डेरा डाला है। उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धरम सिंह सैनी और आपदा मंत्री विजय कश्यप हरिद्वार पहुंचे और हरिद्वार स्थित भीम गोडा बैराज अलकनंदा भवन पहुचकर पत्रकारों से वार्ता की।

Uttarakhand

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने चमोली आपदा को लेकर उत्तराखंड का सहयोग करने का आश्वासन दिया और यूपी सरकार के पीड़ितों और उत्तराखंड राज्य के साथ खड़े होने की बात कही। मंत्री सुरेश राणा ने कहा की उन लोगों ने बीते रोज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की थी और उनको बताया था कि इस मुश्किल घड़ी में यूपी सरकार पीड़ितों और उत्तराखंड सरकार के साथ खड़ी है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उन्होंने कहा कि रेस्क्यू आपरेशन अभी लगातार जारी है। लापता लोगों की सकुशल वापसी के लिए प्रयास किये जा रहे है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों पर हरिद्वार में आपदा नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। इस आपदा में यूपी के 21 लोगों की सकुशल वापसी हुई है, जबकि इस आपदा में यूपी के 2 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।