त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : टिहरी जनपद में 346 सदस्यों ने ली शपथ

नई टिहरी : त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत आज जनपद टिहरी गढ़वाल में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Uttarakhand

इस अवसर पर जनपद के सभी ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख एवं कनिष्ठ प्रमुख द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण की गई। कुल 351 निर्वाचित सदस्यगणों में से 346 सदस्यों ने ब्लॉक विकास समिति (BDC) में शपथ ली।

डीपीआरओ एम एम खान ने अवगत कराया कि
ब्लॉक भिलंगना, चंबा, जखनीधार, प्रतापनगर एवं थौलधार में सभी सदस्यों ने शपथ ली। इसके साथ ही देवप्रयाग में 2 लोगों के और कीर्तिनगर व नरेंद्रनगर में 1– 1 सदस्यों के स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण शपथ ग्रहण नहीं हो पाया। एवं जौनपुर में न्यायालय के आदेशानुसार एक निर्वाचित सदस्य का शपथ ग्रहण संपन्न नहीं हो पाया।

जिला पंचायती राज अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में आपदा के दृष्टिगत क्षेत्र पंचायतों की प्रथम बैठक और आपदा ग्रसित क्षेत्र पंचायतों के शेष सदस्य / कनिष्ठ उप प्रमुख / ज्येष्ठ उप प्रमुख / प्रमुखों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिनांक 03.09.2025 को होंगे एवं दिनांक 04.09.2025 को बैठक आयोजित की जाएगी।

Uttarakhand Uttarakhand

साथ ही अवगत कराया कि जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ 5 सितंबर एवं बैठक 6 सितंबर को आयोजित होगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जनपद टिहरी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।