आज का पंचांग: भोले के साथ, भोलेनाथ

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज सावन की 27 गते है।

आज का पंचांग

सोमवार, अगस्त 12, 2024
सूर्योदय: 05:49 ए एम
सूर्यास्त: 07:03 पी एम
तिथि: सप्तमी – 07:55 ए एम तक
नक्षत्र: स्वाती – 08:33 ए एम तक
योग: शुक्ल – 04:26 पी एम तक
करण: वणिज – 07:55 ए एम तक
द्वितीय करण: विष्टि – 08:48 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: सोमवार
अमान्त महीना: श्रावण
पूर्णिमान्त महीना: श्रावण
चन्द्र राशि: तुला – 04:15 ए एम, अगस्त 13 तक
सूर्य राशि: कर्क

आज का भगवद् चिन्तन

भोले के साथ, भोलेनाथ

भगवान महादेव के मस्तक पर चंद्र सुशोभित रहता है। चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है और शीतलता भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय है। सोम का दूसरा अर्थ सौम्यता भी होता है। अर्थात् जिसमें शीतलता है, जिसमें सौम्यता है वो भगवान शिव को अतिप्रिय है। भगवान भोलेनाथ की शरण में जाने के बाद कुटिल चंद्रमा की तरह ही यह जीव भी अपने आचरण में शीलता और सौम्यता को प्राप्त कर जाता है।

संसार तुम्हारे विरुद्ध खड़ा हो जाए तो भी चिंता मत करना। बहुधा लोगों को लगता है कि हम बहुत भोले हैं, इसलिए दूसरों द्वारा ठग लिए जाते हैं। आप अपने भोलेपन से बिल्कुल भी परेशान न होना क्योंकि भोले लोगों के नाथ ही तो भोलेनाथ हैं। भोले लोगों के साथ भोलेनाथ अवश्य खड़े रहते हैं। आपकी चतुराई नहीं अपितु आपका भोलापन ही महादेव को रिझा पाता है।

आज का विचार

प्रेम, करुणा और सहानुभूति के आंसू पवित्र होते हैं। अपने स्वभाव का सुधार व्यक्ति खुद ही कर सकता है दूसरे तो केवल आपको राह दिखा सकते हैं। अहंकार मानव को दानव बनाता है।