आज का पंचांग: 22 मई, भक्ति पथ की देन

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 9 गते है।

आज का पंचांग

बुधवार, मई 22, 2024
सूर्योदय: 05:27 ए एम
सूर्यास्त: 07:09 पी एम
तिथि: चतुर्दशी – 06:47 पी एम तक
नक्षत्र: स्वाती – 07:47 ए एम तक
योग: वरीयान् – 12:37 पी एम तक
करण: गर – 06:17 ए एम तक
द्वितीय करण: वणिज – 06:47 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: वैशाख
पूर्णिमान्त महीना: वैशाख
चन्द्र राशि: तुला – 02:56 ए एम, मई 23 तक
सूर्य राशि: वृषभ

आज का विचार

अगर कुछ अलग करना है तो भीड़ से हटकर चलो। भीड़ साहस तो देती है पर पहचान छीन लेती है।

Uttarakhand Uttarakhand

आज का भगवद् चिंतन

भक्ति पथ की देन

भक्ति का पथ सदैव चुनौतियों से भरा रहता है। यदि आप भक्ति मार्ग के पथिक हैं तो पग – पग पर आने वाली बाधाओं को सहने की भी आपकी तैयारी होनी चाहिए। जो मनुष्य भक्ति पथ का अनुगमन करता है, उसकी राह कभी भी आसान नहीं होती है। बस प्रत्येक स्थिति में अपने प्रभु के प्रति रखा गया अटूट विश्वास ही उसका सबसे बड़ा बल एवं सहायक होता है।

खेलत बालक ब्याल संग, मेला पावक हाथ
तुलसी सिसु पितु मातु ज्यों,राखत सिय रघुनाथ

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जिस प्रकार हित – अनहित का भेद जाने एक अबोध बालक निर्भय होकर सर्प से खेलने लग जाता है व अग्नि में भी हाथ डालने लग जाता है पर उसके माता – पिता द्वारा उसे उन अनिष्टों से बचाया जाता है। इसी प्रकार अपने शरणागत का हित साधन भी प्रभु द्वारा हर स्थिति में किया जाता है। भक्ति के मार्ग पर आपको कष्ट अवश्य हो सकता है पर आपका अहित कभी नहीं हो सकता।