आज का पंचांग: 24 मई, उपहास से डरें नहीं

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 11 गते है।

आज का पंचांग

शुक्रवार, मई 24, 2024
सूर्योदय: 05:26 ए एम
सूर्यास्त: 07:10 पी एम
तिथि: प्रतिपदा – 07:24 पी एम तक
नक्षत्र: अनुराधा – 10:10 ए एम तक
योग: शिव – 11:22 ए एम तक
करण: बालव – 07:27 ए एम तक
द्वितीय करण: कौलव – 07:24 पी एम तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: वैशाख
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: वृश्चिक
सूर्य राशि: वृषभ

आज का भगवद् चिंतन

उपहास से डरें नहीं

Uttarakhand Uttarakhand

श्रेष्ठ लक्ष्य की शुरुआत सदैव उपहास से ही होती है। लक्ष्य श्रेष्ठ होते हुए भी यदि किसी के द्वारा बार – बार आपका उपहास किया जा रहा है तो समझ लेना चाहिए कि वो आपको सफल होता नहीं देखना चाहता है।किसी को गिराने का सबसे सशक्त हथियार है कि उसका अथवा उसके द्वारा किये जा रहे कार्य का उपहास कर सामने वाले के मनोबल को कमजोर किया जाये।

जहाँ उपहास से बात नहीं बनती फिर वहां से विरोध जन्म लेना शुरु करता है। दुनिया हर उस महान कार्य का विरोध करती है, जो वह स्वयं नहीं कर सकती। मनुष्य मन बड़ा ही ईर्ष्यालु होता है इसलिए दूसरे की यश, कीर्ति, मान, प्रतिष्ठा वह कभी देख ही नहीं सकता। धैर्य एवं निष्ठा के साथ अपने मार्ग पर अग्रसर रहें, लोग हँसेगे, लोग जलेंगे मगर आपकी यश – कीर्ति के प्रकाश को धूमिल नहीं कर पायेंगे।

आज का विचार

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

अहंकार अपने आप में एक नशा है, अहंकार एक झूठा गर्व है। एक अहंकारी मनुष्य की दुनियां उसी से शुरू होती है और उसी पर ख़त्म होती है।