आज का पंचांग: 18 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज चैत मास  की 5 गते है।

आज का पंचांग

सोमवार, मार्च 18, 2024
सूर्योदय: 06:27 ए एम
सूर्यास्त: 06:31 पी एम
तिथि: नवमी – 10:49 पी एम तक
नक्षत्र: आर्द्रा – 06:10 पी एम तक
योग: सौभाग्य – 04:37 पी एम तक
करण: बालव – 10:15 ए एम तक
द्वितीय करण: कौलव – 10:49 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: सोमवार
अमान्त महीना: फाल्गुन
पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन
चन्द्र राशि: मिथुन
सूर्य राशि: मीन
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

आज का विचार

रिश्ता और भरोसा दोनो ही दोस्त हे, रिश्ता रखो या ना रखो किंतु भरोसा जरूर रखना, क्योंकि जंहा भरोसा होता हे, वंहा रिश्ते अपने आप बन जाते है।

 आज का भगवद् चिन्तन

समस्या से निपटना सीखें

Uttarakhand Uttarakhand

जीवन की ऐसी कोई समस्या नहीं इस प्रकृति के पास जिसका समाधान ही ना हो। समस्या चाहे कितनी ही बड़ी क्यों न हो मगर उसका कोई न कोई समाधान अवश्य होता है।हमें समस्या का डटकर सामना करना आना चाहिए क्योंकि समस्या मुकाबला करने से दूर होती है मुकरने से नहीं। इस प्रकृति का एक नियम यह भी है, कि यहाँ सदैव एक दूसरे द्वारा अपने से दुर्बल को ही सताया जाता है।

दुःखों के साथ भी ठीक ऐसा ही होता है। जितना आप दुःखों से भागने का प्रयास करोगे उतना दुःख तुम्हारे ऊपर हावी होते जायेंगे। स्वामी विवेकानंद जी कहा करते थे कि दुःख बंदरों की तरह होते हैं जो पीठ दिखाने पर पीछा किया करते हैं और सामना करने पर भाग जाते हैं। समस्या का डटकर मुकाबला करना ही समस्या को कम करने का सर्वोत्तम उपाय है।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।