आज साल का अंतिम ग्रहण:अंटार्कटिका में पूर्ण और अफ्रीका में आंशिक सूर्य ग्रहण रहेगा, भारत में नहीं दिखेगा

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक लगने जा रहा है। इसे लेकर लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल है। क्या ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यदि इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा, तो यहां के लोगों को ये प्रभावित करेगा या नहीं या सूर्य ग्रहण लगने का सही समय क्या है? इसे कैसे और कहां से देख सकते हैं।


हिमशिखर धर्म डेस्क

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण हो रहा है। ये अंटार्कटिका महाद्वीप पर पूर्ण और अफ्रीका, नामीबिया सहित अन्य कुछ देशों में आंशिक रूप से दिखेगा। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखेगा। इसका सूतक मान्य नहीं होने से इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्व भी नहीं रहेगा। ये भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 10.59 पर शुरू होगा और दोपहर तकरीबन 3.07 पर खत्म होगा।

ग्रहण का समय: कब से कब तक

भारतीय समय के हिसाब से सुबह 10.59 पर ग्रहण की शुरुआत होगी तब ये आंशिक रूप में रहेगा। इस वक्त चंद्रमा धीरे-धीरे पृथ्वी और सूर्य के बीच में आना शुरू करेगा। फिर दिन में 12.30 पर ये ग्रहण अपनी चरम स्थिति पर रहेगा। यानी दोपहर 1.04 पर पूर्ण ग्रहण में तब्दील हो जाएगा और इस वक्त सूर्य का 103.6% हिस्सा ढंक जाएगा। ये स्थिति करीब 1 मिनिट 57 सेकंड तक रहेगी। इसके बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण कम होकर दोपहर 1.36 पर खत्म हो जाएगा। फिर आंशिक रूप से ग्रहण रहेगा। इसके बाद दोपहर 3.07 पर सूर्य ग्रहण पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

Uttarakhand

अंटार्कटिका में पूर्ण और अन्य जगहों पर आंशिक ग्रहण

ये ग्रहण अंटार्कटिका और दक्षिण महासागर में पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका में केप टाउन और जॉर्ज, नामीबिया में स्वाकोपमुंड, ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न, होबार्ट और न्यूजीलैंड में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *