आज का पंचांग : धर्मयुक्त जीवन

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है.

Uttarakhand

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, ‘हिमशिखर खबर‘ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है.

आज का विचार

व्यक्ति को बोलना तथा प्रतिक्रिया करना जरूरी है, लेकिन सभ्यता तथा संयम को नहीं भूलना चाहिये। मनुष्य अपनी कमाई के हिसाब से नहीं, बल्कि जरूरत के हिसाब से गरीब – अमीर होता है.!!

आज का भगवद् चिन्तन
धर्मयुक्त जीवन

मानवता की पाठशाला का नाम ही धर्म है। धर्म मानव जीवन को मैं और मेरे से ऊपर उठकर सबके लिए जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। जब धर्म किसी व्यक्ति के जीवन में आता है तो वह अपने साथ उदारता, सहजता व पारमार्थिक भावना जैसे अनेक सद्गुणों को लेकर भी आता है। धर्म के साथ उदारता ऐसे ही सहज चली आती है, जैसे फूलों के साथ सुगंध और सूर्य के साथ प्रकाश।

जिस प्रकार बिना मेघों के बरसात नहीं हो सकती, उसी प्रकार सद्गुणों के अभाव में धर्म भी घटित नहीं हो सकता।जीवन में जितनी मात्रा में धर्म रहेगा उतनी ही मात्रा में व्यक्ति मानवता के निकट भी रहेगा। धर्म ही जीवन में सत्य, प्रेम, करुणा, औदार्य, आत्मीयता, सहजता, सहनशीलता एवं विनम्रता जैसे दैवीय गुणों को प्रकट करता है। इसीलिए शास्त्रों ने उपदेश किया कि जिस जीवन में धर्म नहीं, वह जीवन मानवीय मूल्यों से रहित पशुतुल्य ही है।

सूर्योदय सुबह 5:24🌇 सूर्यास्त रात 7:16
संकल्प तिथि:
शुक्ल-पंचमी
श्राद्ध तिथि:अमान्त: ज्येष्ठ शुक्ल-पंचमी
पूर्णिमान्त: ज्येष्ठ शुक्ल-पंचमी

तिथि : शुक्ल-पंचमी आज (19) शाम 5:00 तक, फिर शुक्ल-षष्ठी

सप्ताह का दिन : शुक्रवार (भृगुवासरः)

नक्षत्र : आश्लेषा आज (19) सुबह 10:07 तक, फिर मघा

Uttarakhand Uttarakhand

योग : हर्षण आज (19) दोपहर 2:53 तक, फिर वज्र

करण : बव आज (19) सुबह 5:54 तक, फिर बालव आज (19) शाम 5:00 तक

राशि : कर्क राशि 17/06/2026, सुबह 8:13 से  19/06/2026, सुबह 10:07 तक

अशुभ समय

राहुकाल:
सुबह 10:36 से दोपहर 12:20 तक

दुर्मुहूर्त:
सुबह 8:11 से सुबह 9:06 और दोपहर 12:48 से दोपहर 1:43 तक

वर्ज्य:
आज (19) रात 9:46 से आज (19) रात 11:19 तक

✅ शुभ समय

अमृत घटी:
आज (19) सुबह 8:36 से आज (19) सुबह 10:07 तक

अभिजीत:
सुबह 11:52-दोपहर 12:48

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

ब्रह्म मुहूर्त:
सुबह 4:03-सुबह 4:44