आज का पंचांग: समत्व ही शिवत्व है

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज सावन की 26 गते है।

आज का पंचांग

रविवार, अगस्त 11, 2024
सूर्योदय: 05:48 ए एम
सूर्यास्त: 07:04 पी एम
तिथि: सप्तमी – पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र: चित्रा – 05:49 ए एम तक
योग: शुभ – 03:49 पी एम तक
करण: गर – 06:53 पी एम तक
द्वितीय करण: वणिज – पूर्ण रात्रि तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: श्रावण
पूर्णिमान्त महीना: श्रावण
चन्द्र राशि: तुला
सूर्य राशि: कर्क

आज का विचार

सफलता के लिए हमारे स्वप्न विशाल होने चाहिए। हमारी महत्वकांक्षा उंची होनी चाहिए। हमारी प्रतिबद्धता गहरी होनी चाहिए और हमारे प्रयत्न बड़े होने चाहिए।

Uttarakhand Uttarakhand

आज का भगवद् चिन्तन

समत्व ही शिवत्व है

जीवन प्रतिपल एक नईं चुनौती प्रस्तुत करता है लेकिन जो इन सभी प्रतिकूलताओं अथवा अनुकूलताओं को समभाव से स्वीकार कर लेता है,वही जीवन महान भी बन पाता है। भगवान भोलेनाथ के जीवन की यह सीख बड़ी ही अद्भुत है कि कभी दूध मिला तो प्रसन्न हो गये व कभी केवल पानी ही मिला तो भी प्रसन्न हो गये।कभी शहद अर्पित हुआ तो प्रसन्न हो गये और कभी धतूरा ही मिला तो सहर्ष स्वीकार कर लिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

केवल एक विल्व पत्र पर रीझने वाले भगवान भोले नाथ जीव को यह सीख देना चाहते हैं, कि जरूरी नहीं कि हर बार उतना ही मिलेगा जितनी आपकी अपेक्षा है। कभी-कभी कम मिलने पर भी अथवा जो मिले,जब मिले और जितना मिले उसी में संतुष्ट रहना तो सीखो,तुम आशुतोष बनकर अवश्य पूजे जाओगे।