आज का पंचांग: महादेव रौद्र रुप का संदेश

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज सावन की 18 गते है।

आज का पंचांग

शनिवार, अगस्त 3, 2024
सूर्योदय: 05:44 ए एम
सूर्यास्त: 07:10 पी एम
तिथि: चतुर्दशी – 03:50 पी एम तक
नक्षत्र: पुनर्वसु – 11:59 ए एम तक
योग: वज्र – 11:01 ए एम तक
करण: शकुनि – 03:50 पी एम तक
द्वितीय करण: चतुष्पाद – 04:12 ए एम, अगस्त 04 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: आषाढ़
पूर्णिमान्त महीना: श्रावण
चन्द्र राशि: कर्क
सूर्य राशि: कर्क
शक सम्वत: 1946 क्रोधी

 आज का भगवद् चिन्तन

 महादेव रौद्र रुप का संदेश

Uttarakhand Uttarakhand

शांत रहो लेकिन आपकी शांति अधर्म को प्रश्रय देती हो तो वहां पर शांति से ज्यादा महत्वपूर्ण क्रोध हो जाता है। भगवान शिव के रूद्र रूप का यही तो रहस्य है। द्वेषवश किसी से किया गया क्रोध जहाँ अनिष्टकारी और अहितकारी होता है, वहीं किसी के हित में किया गया क्रोध स्वयं के लिए भी शुभकारी और हितकारी ही होता है। क्रोध किया यह महत्वपूर्ण नहीं अपितु क्रोध क्यों किया यह महत्वपूर्ण है।

लोकहित, लोकमंगल और धर्म को ग्लानि से बचाने के लिए किया गया क्रोध भी कल्याणकारी होता है, यही भगवान शिव के रौद्र रूप का संदेश है। भगवान शिव तो कल्याण स्वरुप हैं इसलिए उनका रूद्र रूप भी कल्याण कारक ही है। सामर्थ्यवान होकर अन्याय और अनीति को सहते रहना यह अन्याय को बढ़ावा देने जैसा ही है। लोकमंगल, लोकहित और धर्म रक्षार्थ किया गया क्रोध भी जीव के शिव बनने का एक मार्ग है।

आज का विचार

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

कुदरत का सबसे बड़ा सच यदि आप फूलों पर सो रहे हैं, तो ये आपकी पहली रात हो सकती है। लेकिन यदि फूल आप पर सो रहे हैं, तो ये आपकी आखिरी रात है।