आज का पंचांग : प्रकृति सब याद रखती है

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है. ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है.

Uttarakhand

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है.

आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है गुप्त नवरात्र प्रारंभ और चंद्र दर्शन.

आज प्रतिपदा तिथि 11:51 AM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र पुष्य 09:46 PM तक उपरांत आश्लेषा | हर्षण योग 08:04 AM तक, उसके बाद वज्र योग 04:30 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग | करण बव 11:51 AM तक, बाद बालव 10:18 PM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 12:32 PM – 02:12 PM है | आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा.

Uttarakhand Uttarakhand

आज का भगवद् चिन्तन

प्रकृति सब याद रखती है

जो मनुष्य दूसरों का भला करके भूल जाते हैं उनका हिसाब प्रकृति स्वयं याद रखा करती है लेकिन जो मनुष्य आदतन अपने पुण्यों का बहीखाता लिए फिरते हैं इस प्रकृति द्वारा फिर उनके पुण्य कर्मों को विस्मृत कर दिया जाता है।अपने पुण्यों के स्वयं ज्यादा बखान करने से भी पुण्यों का फल नष्ट हो जाता है।

इस जीवन में जो भी पुण्य कर्म तुम्हारे द्वारा संपन्न किये जाते हैं, सत्य समझ लेना यह प्रकृति निश्चित ही उन्हें संचित कर देती है और आवश्यकता पड़ने पर तुम्हारी विस्मृति के बावजूद भी उनका यथा योग्य फल अवश्य ही दे दिया करती है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

याद रखना मनुष्य केवल कर्मों का खाता रख सकता है मगर उसका परिणाम घोषित नहीं कर सकता क्योंकि वह अधिकार तो केवल और केवल इस प्रकृति के पास ही सुरक्षित है। भला करो और भूल जाओ उचित समय आने पर प्रकृति आपको स्वयं पुरस्कृत कर देगी।