दुखद: थलीसैण बैजरो के निकट एक बुजुर्ग महिला नदी में बही, SDRF ने किया शव बरामद

पौड़ी।

थलीसैण बैजरो के पूर्वी नयार नदी में एक बुजुर्ग महिला नदी में बह गई। SDRF ने तीन दिन तक गहन सर्चिंग के बाद डालमोट के पास नदी से महिला का शव ढूंढा।

SDRF टीम को 20 सितम्बर को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बुजुर्ग महिला थलीसैण बैजरो में पूर्वी नयार नदी में बह गयी है, जिसे ढूंढने के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF विशेषज्ञ डीप डाइविंग टीम आरक्षी ओमप्रकाश के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर पूर्वी नयार नदी में सम्भावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। SDRF डीप डाइवर द्वारा कई स्थानों पर डाइविंग द्वारा भी सर्च किया गया।

दिनाँक 22 सितम्बर की देर रात्रि तक SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा 03 दिन तक गहन सर्चिंग करते हुए डालमोट के पास नदी से उक्त महिला का शव नदी में ढूंढ लिया गया। शव अत्यधिक दुर्गम स्थान पर था जहाँ से मुख्य मार्ग तक आना भी एक बड़ी चुनौती था।

SDRF टीम द्वारा देर रात्रि अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 5 किलोमीटर दुर्गम पैदल मार्ग व खड़ी चढ़ाई से होते हुए शव को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से मुख्य मार्ग कंदोला गांव तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक बुजुर्ग महिला का नाम

दिक्का देवी उम्र-83 पत्नी गोविन्द

निवासी – रिखाड़, बैजरो जिला पौड़ी गढ़वाल

रेस्क्यू टीम का विवरण

आरक्षी ओमप्रकाश

आरक्षी मातवर सिंह

आरक्षी रविन्द्र सिंह

आरक्षी सुमित नेगी

पैरामीडिक्स अमित सैनी

चालक विनोद डब्बास