Omicron संकट के बीच बड़ी खबर :देश में कोरोना की दो और वैक्सीन को मिली मंजूरी

नई दिल्ली

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की 2 नई वैक्सीन और एक एंटी-वायरल ड्रग्स के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो वैक्सीन कोर्बेवैक्स, कोवोवैक्स और एंटी-वायरल ड्रग मोलनुपिराविर के इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी है। स्वाथ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस फैसले पर देश को बधाई दी है।

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने ट्वीट करके बताया कि कोर्बेवैक्स भारत में बनी पहली ‘RBD प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन’ है। इसे हैदराबाद स्थित फर्म बायोलॉजिकल-E ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह हैट्रिक है।

 

‘हमारी फार्मा इंडस्ट्री दुनिया के लिए संपत्ति’

मंडाविया ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व सामने आकर किया है। इन सभी मंजूरियों से कोरोना महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। हमारी फार्मा इंडस्ट्री दुनिया के लिए संपत्ति है। सर्वे भवन्तु सुखः सेवा सन्तु निरमयाः।’