टिहरी विधानसभा:उजपा अध्यक्ष दिनेश धनै ने करवाया नामांकन

नई टिहरी।

टिहरी विधानसभा सीट से उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने अपना नामांकन किया। सोमवार को उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने टिहरी विधानसभा के लिए रिटर्निग अधिकारी के सामने कोविड गाइड लाइन के अनुसार अपना नामांकन करवाया। इस मौके पर संजय मैठाणी, आनंदी नेगी, शकुन्तला देवी आदि थे।