उत्तराखंड कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी

दिल्ली

Uttarakhand

कांग्रेस ने दो दिन पूर्व 53 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी. लेकिन 17 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया गया था. आज शाम को कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें बाकी बची 17 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई. इसके बाद कांग्रेस ने अपने 11 विधानसभा सीटों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव. वहीँ ऋषिकेश से युवा और तेज तर्रार नेता जयेन्द्र रमोला लड़ेंगे चुनाव. वहीँ डोईवाला से युवा नेता मोहित उनियाल शर्मा को दिया है पार्टी ने टिकट. कैंट सीट से सूर्यकांत धस्माना को टिकट दिया है. हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुंसाईं को लैंड्सडाउन से टिकट दिया है कांग्रेस पार्टी ने. हालांकि, अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी घोषित होने शेष हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand