उत्तराखंड सरकार ने स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को दिया बड़ा सम्मान, सीएम धामी ने किया Video कॉल- देखिए

देहरादून

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने राज्य का एंबेसडर बनाया है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद उन्हें वीडियो कॉल पर इस बात की जानकारी दी. इस पर पंत ने धन्यवाद भी दिया.

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार 19 दिसंबर को एक ट्वीट के जरिए इसका ऐलान किया. धामी ने ट्वीट में लिखा, “भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन- स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “राज्य ब्रांड एंबेसडर” नियुक्त किया है.”