सब्जी और फल विक्रेताओं ने चिता पर लेटकर किया प्रदर्शन

ऋषिकेश:  फुटकर सब्जी विक्रेता स्थाई ठिकाने की मांग को लेकर इन दिनों धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका आज चैथा दिन है।

Uttarakhand

बीते दिन सब्जी विक्रेताओं ने चिता पर लेटकर विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही थी। मंगलवार को विक्रेताओं ने चिता पर लेट कर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ये विरोध-प्रदर्शन स्थाई ठिकाने की मांग लेकर नगर निगम के खिलाफ किया जा रहा है। फुटकर सब्जी और फल विक्रेताओं का आरोप है कि अभीतक वो अपनी दुकानें पुराने स्थान जीवनीमाई रोड पर लगाया करते थे।

लेकिन अब उन्हें नगर निगम की ओर से उस स्थान पर दुकान लगाने से मना किया जा रहा है और ना ही उन्हें कोई अन्य स्थान मुहैया किया गया है।

Uttarakhand Uttarakhand

ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।  विक्रेताओं का कहना है कि उनका ये विरोध प्रदर्शन तबतक चलता रहेगा। जबतक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

विक्रेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर नगर निगम अपने अड़ियल रवैये पर अड़ा रहा और उन्हें दुकान लगाने के लिए जल्द ही किसी उचित स्थान की व्यवस्था नहीं की जाती है। तो वो इस आंदोलन को और उग्र बनाएंगे।