Fact Check : सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की वायरल डेटशीट फर्जी, केंद्रीय बोर्ड ने अभी तक जारी नहीं किया इसे

हिमशिखर शिक्षा डेस्क

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के टर्म 1 परीक्षा की वायरल डेटशीट को फर्जी (Fake) बताया है। बोर्ड ने ट्वीट कर बताया कि अभी तक डेटशीट जारी नहीं की है। बोर्ड ने छात्रों से सोशल मीडिया पर वायरल डेटशीट से कंफ्यूज ना होने को कहा है। हालांकि बोर्ड ने यह स्पष्ट नहीं किया कि डेटशीट कब तक जारी की जाएगी। छात्रों को डेटशीट का बेसब्री से इंतजार है।

सीबीएसई ने अपने ट्विटर हैंडिल से ट्वीट करके कहा, “सीबीएसई ने नोटिस किया है कि 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को कंफ्यूज करने के लिए नवंबर 2021 में आगामी टर्म 1 एग्जाम के लिए सोशल मीडिया पर एक फर्जी डेट शीट वायरल हो रही है। यह साफ है कि बोर्ड ने अभी तक इस संबंध में कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।”