शौर्य डोभाल बोले-भारत के समग्र विकास की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के बाद करेंगे आराम

नई टिहरी।

Uttarakhand

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का मंगलवार को चंबा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। चंबा में आयोजित जनसभा में भाजपा शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाया गया।

चंबा के एक होटल में आयोजित जनसभा में भाजपा नेता शौर्य डोभाल ने कहा कि पीएम मोदी लगातार नए भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ईमानदारी से कार्य कर रही है। कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों के दम पर विधानसभा चुनावों में लगातार दूसरी बार जीत हासिल करेगी। उन्होंने महिला शक्ति को समाज की रीढ़ बताया। कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के विकास को लेकर कार्य कर रही है। हमारी सरकार तब तक आराम नहीं करेगी, जब तक भारत के गांव-गांव तक समग्र विकास की परिकल्पना को धरातल पर नहीं पहुंचा देती।

Uttarakhand Uttarakhand

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand