मौसम : शरद पूर्णिमा के साथ ही सर्दी ने दी दस्तक, लुढ़का पारा

हिमशिखर पर्यावरण डेस्क

Uttarakhand

शरद पूर्णिमा के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ अब फिजाओं में धीरे-धीरे ठंडक का अहसास भी घुलने लगेगा। गत दिनों हुई झमाझम बरसात के बाद पहाड़ में ठंड जोर मारने लगी है। फिलहाल गत दिनों अचानक हुई बारिश के चलते दिन के साथ ही रात के तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं वातावरण में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की माने हवा की दिशा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की हो गई है। आने वाले दिनों में हवा का रूख पूरी तरह से उत्तरी हो जाएगा और तब ठंड का असर धीरे-धीरे तेज हो जाएगा।

सोमवार और मंगलवार को पहाड़ सहित अन्य मैदानी जिलों में हुई जोरदार बारिश के चलते ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार को धूप में हल्कापन महसूस किया गया। आज दिन का अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस दरज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा।

Uttarakhand Uttarakhand

रानीचौरी मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि दो दिनों में 89 मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आई। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand