संसद का शीतकालीन सत्र : हंगामे के कारण लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। आज ही सरकार कृषि कानूनों की वापसी का बिल पेश करेगी। लोकसभा में पास होने के बाद इसे आज ही राज्यसभा में भी पेश करेगी। वहीं एमएसपी पर गारंटी कानून के लिए आज भी विपक्ष ने दोनों सदन में हंगामा किया। इस दौरान कई पार्टियों ने स्थगन प्रस्ताव दिया है।

लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।