पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर जीवन चंद्र उप्रेती ने जताया गहरा शोक

देहरादून : पर्वतीय महासभा अध्यक्ष जीवन चंद्र उप्रेती ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जीवन चंद्र उप्रेती ने अपने शोक संदेश में कहा “भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन से गढ़वाल, उत्तराखंड और देश ने सच्चाई तथा सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाला एक महान नेता खो दिया है। उनकी ईमानदारी की मिसाल पूरे देश में दी जाती रही है और सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी तथा कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय रही।”

उप्रेती ने कहा की खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई।

उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की। खंडूड़ी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
देश के तथा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *