नगदी, जेवरात व 02 मोबाइल फोन सहित करीब ₹ 1,50,000/– (लगभग डेढ लाख) की कीमत का खोया सामान लौटाकर टिहरी पुलिस ने कायम की मानवता और ईमानदारी की मिसाल

मधु प्रीत कामिनी पत्नी ओम राज निवासी रामबन, थाना जिला रामबन, जम्मू & कश्मीर अपनी माता श्रीमती चंचला कुमारी के आकस्मिक निधन पर उनकी अस्थियां हरिद्वार स्थित गंगा घाट पर विसर्जन करने के पश्चात अपने परिवार सहित गंगा स्नान हेतु आज दिनांक 03/05/2024 को संगम घाट, देवप्रयाग पर आई थी। समय लगभग 13:00 बजे बाद देवप्रयाग से गंगा स्नान करने के उपरान्त प्रस्थान कर श्रीमती मधु प्रीत कामिनी जब दर्शन हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल स्थित नीलकंठ महादेव के मंदिर में पहुंची तो अनायास पाया कि उनका पर्स जिसमें उनकी यात्रा के समस्त पैसे तथा जेवरात और मोबाईल फोन थे, कही घुम हो गए है। दिमाग पर जोर डालने पर संभावना व्यक्त करते हुए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस अधिकारी Add Si श्री सुरेंद्र कुमार यादव (थाना लक्ष्मणझूला) से बताया कि वह आज नीलकंठ महादेव के दर्शन से पूर्व देवप्रयाग स्थित संगम घाट पर स्नान करने गई थी और संभवत: उनका पर्स वहां पर खो गया है, जिसमें 02 मोबाईल सहित हजारों रूपए व कुछ जेवरात है। लक्ष्मण झूला पुलिस अधिकारी द्वारा इस बात की सूचना से थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्ति पर थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संगम घाट, देवप्रयाग पर सर्चिंग अभियान चलाया गया तथा कानि0 28CP सुबोध कुमार की मदद से सफलता प्राप्त करते हुए संबंधित महिला का खोया पर्स बरामद कर लिया गया। बरामद पर्स के भीतर से पुलिस को ₹ 45,790/- नगद सहित पीली धातु के दो टॉप्स, पीली धातु की दो अंगूठी, पीली धातु का एक गले का पेंडल, सफेद धातु के 02 पांव के बीछवे, दो एंड्राइड मोबाइल क्रमश:- रेडमी/ओप्पो कंपनी के बरामद हुए। संबंधित महिला श्रीमती मधु प्रीत कामिनी को उनके पर्स व सामान बारामदगी से अवगत कराया गया। महिला द्वारा सामान प्राप्ति हेतु यात्रा में उनके साथ आए अपने भतीजों मोहित ठाकुर व जगदीप सिंह को थाना देवप्रयाग भिजवाया गया। थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा उपरोक्त समस्त नगदी मय सामान सहित थाने पर आए परिजनों के सुपुर्द कर थाने से रुखसत किया गया।*

*पूछताछ करने पर संबंधित महिला द्वारा अपने खोए गए सामान की कीमत निम्नवत बताई गई:—-*

*नगद ₹ 45,790 सहित*
*सोने की धातु के दो टॉप्स, सोने की धातु की दो अंगूठी, सोने की धातु का एक गले का पेंडल, चांदी की धातु के 02 पांव के बीछवे, दो एंड्राइड मोबाइल क्रमश:– रेडमी/ओप्पो सहित कुल कीमत लगभग:—-₹ 1,05,000/-(एक लाख पांच हजार)*
*कुल सामान की नगदी सहित कीमत लगभग ₹ 1,50,000/-*

Uttarakhand

*संबंधित महिला तथा परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस को सर्वोत्तम पुलिस बताते हुए कोटी -कोटी धन्यवाद दिया गया।*

*नोट:– इस प्रशंसनीय कार्य में थाना देवप्रयाग के कां0 28 CP सुबोध कुमार एवम Hg संदीप बडोनी द्वारा बरामदगी की गई।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *