4 साल में बेरोजगारों को मिला 7 लाख से अधिक रोजगारः भगत

देहरादून:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस के बेरोजगारी को लेकर लगाये जा रहे आरोपो पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा शासन में 4 वर्ष में 7 लाख से अधिक बेरोजगारो को रोजगार मुहैया कराया गया है।

Uttarakhand

इसमे नियमित रोजगार 16 हजार, आउटसोर्सिंग या अनुबंधात्मक रोजगार 1 लाख 15 हजार व स्वयं उधमिता या प्राइवेट निवेश से 5 लाख 80 हजार लोगो को रोजगार दिया गया।

भगत ने कहा की पर्यटन, कृषि और बागवानी में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगारो को आसान ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इसका लाभ भी दिख रहा है और हजारों नौजवान स्वरोजगार की और आकर्षित हो रहा है। इससे राज्य में पलायन की गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

भाजपा अध्यक्ष  भगत ने रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस को अपने गिरेबां में झाँकने की नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बेरोजगारो की कोई सुनवाई नही हो रही थी और सरकार पटरी से उतर गयी थी। आज निश्चित रूप से राज्य को और यंहा के नौजवानों  को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है।