नए साल में काबू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण

देहरादून:  नए साल में कोरोना संक्रमण काबू में आया है। पहले जहां एक दिन में एक हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे थे। वहीं, अब चार दिन में 1192 संक्रमित मामले सामने आए हैं। कोरोना से जंग में सकारात्मक नतीजों से सरकार व स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है। कोरोना मरीजों की मृत्यु दर को कम करने की चुनौती बढ़ रही है।

Uttarakhand

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रतिदिन औसतन 13 से 15 हजार सैंपलों की जांच हो रही है। पहले की तुलना में सैंपलिंग बढ़ी है और संक्रमित मामले कम हुए हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सितंबर व अक्तूबर में पहले एक दिन में एक हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन नए साल में कोरोना संक्रमण काबू में आया है। चार दिन के भीतर 1192 संक्रमित मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर कम नहीं हो रही है। एक सप्ताह पहले प्रदेश में मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत थी। जो बढ़ कर 1.67 प्रतिशत हो गई है।