बर्ड फ्लू के प्रकोप को लेकर नैनीताल चिड़ियाघर में हाई अलर्ट

नैनीताल:  देश में चल रहे बर्ड फ्लू के प्रकोप को लेकर नैनीताल चिड़ियाघर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नैनीताल चिड़ियाघर में वन्य जीवों के आहार से अंडा और चिकन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।

Uttarakhand

साथ ही जू में आने वाले पर्यटकों को प्रवेश द्वार पर सेनेटाइज किया जा रहा है। जबकि वन्य जीवों से दूरी बनाए जाने को लेकर इंतजाम किए गए हैं।
नैनीताल जू के वनक्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि सेंट्रल जू

अथॉरिटी की ओर से देश के सभी चिड़ियाघरों को बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही एहतिहात बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

नैनीताल चिड़याघर में बंगाल टाइगर समेत अन्य वन्य जीवों के लिए चिकन प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही अंडे पर भी रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा चिड़ियाघर में आने वाले हर पर्यटक को प्रवेश द्वार में ही वन्य जीवों को निहारने के दौरान निश्चित दूरी बनाए रखने को कहा जा रहा है। बाड़े को नहीं छूने की सख्त हिदायत दी जा रही है।

Uttarakhand Uttarakhand

इसके बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। बाड़ों के आसपास सेनेटाइ करने के साथ ही साफ सफाई की गई है। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में फिजेंट्स व बर्ड की संख्या 167 है।

बर्ड फ्लू के संक्रमण से बचाने के लिए चिकन, अंडे आदि को भोजन के मीनू से फिलहाल हटा दिया गया है। फिजेंट्स व बर्ड के बाड़े के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जिसमें पर्यटकों को जागरूक करते संदेश लिखे गए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए पुख्ता कदम उठाए गए हैं। कर्मचारियों की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।