कोरोना के खिलाफ विजय अभियान में सहयोग की अपेक्षा की

देहरादून:  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आगामी 16 जनवरी से कोविड-19 को लेकर चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं।

Uttarakhand

चरणबद्ध तरीके से कोविड टीकाकरण की तैयारी के क्रम में प्रदेश में इस पूरी प्रक्रिया का सफलतापूर्वक ड्राई रन कर लिया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी के खिलाफ विजय के इस अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने लापरवाही नहीं बरतने तथा दो गज की दूरी, समय समय पर साबुन से हाथ धोने तथा मास्क का प्रयोग करने की प्रदेशवासियों से अपील भी की है।