24-25 फरवरी को बढ़ सकता है ऋषिगंगा का जलस्तर, अलर्ट पर एजेंसियां

चमोली:  आगामी 24 और 25 फरवरी को मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद ऋषि गंगा में भी जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Uttarakhand

एनटीपीसी टनल साइट पर राहत बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

एनटीपीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगर बारिश ज्यादा होती है तो एहतियात के तौर पर ऋषिगंगा के किनारे रैणी गांव के पास और तपोवन टनल साइट पर राहत बचाव कार्य भी रोका जा सकता है।

एनटीपीसी के महाप्रबंधक आरपी अहरिवार का कहना है कि मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 24 व 25 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का आशंका जताई गई है। बारिश होने से ऋषिगंगा के जलस्तर में इजाफा हो सकता है।

Uttarakhand Uttarakhand

उन्होंने कहा कि नदी में मलबा भर जाने से जलस्तर अधिक ऊंचाई तक उठ सकता है। ऐसे में टनल के अंदर भी पानी घुस सकता है। इसलिए हल्की बारिश होने पर एहतियात के तौर पर राहत बचाव कार्य दो दिनों के लिए रोका जा सकता है।

बारिश के बाद नदी के जलस्तर घटने तक अलर्ट जारी रहेगा। उत्तराखंड मौसम विभाग ने 22 फरवरी से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश सहित बर्फबारी की आशंका जताई है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

हालांकि आईएमडी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सर्दियों के मौसम में होने वाली बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना कम ही रहती है।