बढ़ती महंगाई का चॉकलेट और फूल बांट कर जताया विरोध

देहरादून:  उत्तराखंड नवनिर्माण सेना द्वारा राज्य में बढ़ती मंहगाई के विरुद्ध विरोध कर आक्रोश व्यत्तफ किया। संगठन पदाधिकारिओं द्वारा जाखन स्थित पेट्रोल पम्प पर आने वाले लोगों को ज्वलंत समस्या के परिपेक्ष फूल तथा चॉकलेट बांट कर किया प्रकट किया।

Uttarakhand

संगठन पदाधिकारिओं ने कहा कि कोरोना काल के अंतराल में पहले से लचर राज्य की आर्थिक परिस्थिति और विषम हो गई। जहां जनता सरकार से राहत की उम्मीद कर रही है वहीं सरकार निरन्तर पेट्रो पदार्थों की कीमतों में वृद्धि कर रही है।

कोरोना महामारी का साथ आर्थिक महामारी भी आई किन्तु समाधान के बजाय सरकारें बिना जनता के हितों के बारे में चिंतन किये राजस्व जुटाने में लगी हैं।
कोरोना काल में मजदूरों , छोटे व्यापारी तथा समस्त जनता रोजगार की साधन समाप्त होने के चलते परेशानिओं का सामना कर रही है।

सहायता के बजाय पेट्रो पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के साथ रसोई गैस, हाउस टेक्स एवं बिजली की दरों में वृद्धि जनता की उम्मीदों पर कुठाराघात है। केंद्र एवं राज्य सरकारें अब तक महंगाई रोकने में विफल रही हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

कहा कि ये अत्यंत दुर्भग्यपूर्ण है कोई छोटे देशों में पेट्रो पदार्थों की कीमतें भारत से कम हैं। बेहतर की जनता के हितों को ध्यान में रख महंगाई पर समय रहते केंद्र तथा राज्य सरकारें अंकुश लगाएं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

प्रदर्शन करने वालों में अनूप सक्सेना, सुशील कुमार, संजय क्षेेत्री, मनीष गोनियाल, अजीत पंवार, रूबी खान, सतीश सकलानी, विलास गौड़, सोनल, दिनेश कुमार, रहमान खान तथा निर्मल आदि शामिल रहे।