महिला दिवस पर स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हरिद्वार:  एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आयुषी जैन, शालिनी सिंह, आशना, रुपाली, आंचल, पूजा, ईशा केसरी, उमा, ज्योति, आरती, हिमानी, सुषमा,  सोनिया आदि छात्राओं द्वारा महिला सशक्तीकरण, भू्रण्णहत्या ,पर्दा प्रथा, महिला असमानता आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्लोगन बनाये गये। प्रतियोगिता में शालिनी सिंह ने प्रथम, रुपाली ने द्वितीय व ईशा केसरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Uttarakhand

इस अवसर पर काॅलेज की समस्त छात्राओं व शिक्षिकाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि शास्त्रों और ग्रन्थों में महिलाओं को पूज्यनीया माना गया है।

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ नारी ने शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर स्वयं को सशक्त बनाकर प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव की अलख जगा रही हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुषमा नयाल ने समस्त रा.स.यो. की स्वयंसेवियों, काॅलेज की शिक्षिकाओं व प्रतिभागियों को महिला दिवस की बधाई देते हुए  कहा कि महिला दिवस स्त्री महिमान्वित की अपेक्षा उन मुद्दों पर विर्मश करने का भी दिन है, जिन मुद्दों में स्त्री आज भी दोयम है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

21वीं सदी फतह करने पर भी भ्रूणहत्या, दहेज प्रथा, एसिड अटैक, राजनैतिक जागरूकता, महिला के कुप्रथाओं का अंत आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. अमिता श्रीवास्तव, डाॅ. निविन्धया शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, रिंकल गोयल, रिचा मनोचा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. कुसुम नगी, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, नेहा सिद्दकी, डाॅ. पदमावती तनेजा सहित अनेक शिक्षिकायें व छात्रायें उपस्थित थी।