गैरसैंण मंडल के फैसले पर भाजपा अडिग, कांग्रेस में असमंजस

देहरादून:  उत्तराखंड में गैरसैंण को तीसरी कमिश्नरी बनाने के मामले पर भले ही कई विधायकों और मंत्रियों के नाराज होने की बात सामने आ रही हो। लेकिन भाजपा अपने इस फैसले पर अडिग है। उधर दूसरी तरफ कांग्रेस इस मामले में अपनी राय स्पष्ट नहीं कर पा रही है।राज्य सरकार के गैरसैंण में तीसरी कमिश्नरी बनाने के फैसले पर कांग्रेस ने जोरदार हमला किया है।

Uttarakhand

माना जा रहा है कि कई मंत्री और विधायक भी इस फैसले से खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने इस पर सरकार को यह कहते हुए घेरा है कि गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने वाली सरकार पहले यह बताए कि इस कमिश्नरी का मुख्यालय कहां होगा। गैरसैंण को पहले जिला घोषित करने का प्रयास सरकार को करना चाहिए था।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

लेकिन सरकार ने बिना सोचे-समझे इस फैसले को लिया। हालांकि कांग्रेस इस बात को स्पष्ट नहीं कर पाई कि क्या वह गैरसैंण में कमिश्नरी बनाने के पक्ष में है या नहीं। वहीं भाजपा गैरसैंण कमिश्वरी फैसले पर सरकार का पूरा बचाव करती नजर आ रही है।