22 जून तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू

Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड  सरकार ने प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि एक हफ्ते यानी 22 जून तक बढ़ा दिया है। साथ ही 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्‍तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया है।

इसके लिए RTPCR की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई। वहीं, अन्य राज्यों से उत्‍तराखंड आने वालों के लिए RTPCR की निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है।

Uttarakhand Uttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू के बाद कोरोना संक्रमण में भारी गिरावट दर्ज हुई। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ गई है। बावजूद इसके सरकार कोई खतरा मोल नहीं लेनी चाहती है। खासकर तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सरकार संक्रमण को जीरो करना चाहती है। यही कारण है कि सरकार ने प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि एक हफ्ते यानी 22 जून तक बढ़ा दिया है। कोविड कर्फ्यू में वर्तमान व्यवस्था में कुछ और रियायत भी दी। हफ्ते में तीन दिन बाजार खुलेंगे। मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी। शहरों में विक्रम, ऑटो के संचालन की अनुमति दी गई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिन चीजों पर पहले से प्रतिबंध लगाए गए हैं उन सभी चीजों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे।