दुःखद : हिंडोलाखाल में चलती गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, वाहन चालक की मौत

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो
नई टिहरी

ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंडोलाखाल से दुःखद खबर आई है। हाईवे पर चलती मैक्स पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन चालक की  दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए।

Uttarakhand Uttarakhand

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ऋषिकेश के रायवाला से घनसाली की ओर जा रहे मैक्स वाहन पर हिंडोलाखाल में पहाड़ी से  पत्थर आ गिरा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नरेंद्रनगर प्रदीप पंत मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

नरेंद्रनगर एसएचओ प्रदीप पंत ने बताया कि पहाड़ी से मैक्स पर भारी पत्थर गिरने से वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। वाहन में सवार एक महिला और तीन बच्चों को नरेंद्रनगर अस्पताल में एडमिट कराया। हादसे में दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।