सीनियर आइएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधू बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, नौकरशाही में मचा हडकंप

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो
देहरादून

प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही अफसरशाही में हलचल शुरू हो गई है। एसएस संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। केंद्र ने सोमवार को उनको उत्तराखंड के लिए रिलीविंग लेटर जारी कर दिया।

Uttarakhand Uttarakhand

उत्तराखंड के वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश को बदल दिया गया है। उनकी जगह अब सुखवीर सिंह संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्हें सोमवार को केंद्र से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

सुखवीर सिंह संधू 1988 बैच के आईएएस हैं। वह मूल रूप से उत्तराखंड कैडर के अफसर हैं। संधू उत्तराखंड सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। संधू इस समय केंद्र में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के चेयरमैन हैं। 2019 में उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के ठीक एक दिन बाद मुख्य सचिव बदलने से नौकरशाही में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें, तो मुख्यमंत्री नौकरशाही में एक्शन देखना चाहते हैं। दरअसल, सूबे में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand