शाबाश टिहरी : कोरोना संक्रमण से हुआ मुक्त

Uttarakhand

नई टिहरी

उत्तराखंड का टिहरी जिला सोमवार को कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमण का कोई भी एक्टिव केस नहीं रह गया है। जिले में कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में 15292 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कोरोना संक्रमण से जिले में 107 अकाल मौत के शिकार हुए हैं। जिसमें 78 लोग टिहरी जिले के निवासी हैं।

टिहरी उत्तराखंड का पहला जिला है जो कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से भी मुक्त हुआ है।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सीएमओ डॉक्टर संजय जैन ने बताया सोमवार को टिहरी जिले में  कोरोना संक्रमण का कोई भी एक्टिव केस नहीं है।