बड़ी खबर : कक्षा एक से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल

Uttarakhand

देहरादून

उत्तराखंड में आगामी 21 सितंबर से कक्षा से एक से पांचवीं तक के सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे। यह बात शुक्रवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कही है।

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी सैद्धांतिक सहमति स्कूलों को खोलने को लेकर दी।

Uttarakhand Uttarakhand

बताते चले कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने की वजह से कक्षा एक से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा था। अब 21 सितंबर से प्राथमिक कक्षा भी विधिवत शुरू की जाएंगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

21 सितंबर से प्रदेश के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल और प्राइवेट स्कूल पांचवी तक खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। अब जल्द ही शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।