टिहरी राजमाता सूरज कुंवर शाह का पार्थिव शरीर नरेंद्र नगर राजमहल पहुँचा

Uttarakhand

नई टिहरी

टिहरी राजमाता सूरज कुंवर शाह (98) का नई दिल्ली स्थित निधन हो गया था। राजमाता के पार्थिव शरीर काे आज नरेंद्र नगर स्थित राजमहल लाया गया है। थाेड़ी देर में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

राजस्थान बांसवाड़ा राजघराने की सूरज कुंवर शाह का विवाह 4 फरवरी 1937 को टिहरी महाराजा मानवेंद्र शाह के साथ हुआ था। शनिवार को उन्होंने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को नई दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था। आज सुबह राजमाता सूरज कुंवर शाह का पार्थिव शरीर नरेंद्र नगर राजमहल लाया गया। थाेड़ी देर में ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर राजमाता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।