नहीं रहे रामायण के रावण:’रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन

Uttarakhand

हिमशिखर डेस्क

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में ‘रावण’ का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार देर रात मुंबई में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर काफी समय से बीमार चल रहे थे और दिल का दौरा पड़ने और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के बाद उनका निधन  हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार को मुंबई में होगा। वे 82 साल के थे।

बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ। उनका करियर गुजराती रंगमंच से शुरू हुआ। एक्टर के भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा का चर्चित नाम रहे हैं और गुजराती फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। हिंदी के पॉपुलर शो रामायण से घर-घर पहचान बनाने वाले लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया है।

Uttarakhand Uttarakhand

गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से उन्हें गुजराती दर्शकों में पहचान मिली थी जहां उन्होंने 40 वर्षों तक योगदान दिया। त्रिवेदी ने गुजरात सरकार द्वारा प्रदान की गई गुजराती फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए सात पुरस्कार जीते थे। 2002 में उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक सीबीएफसी प्रमुख के रूप में काम किया।

एक्टिंग के अलावा अरविंद साल 1991 से लेकर 1996 तक सांसद रहे

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

1991 में, अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे।