उपराष्ट्रपति ने दशहरे की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

Uttarakhand

नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दशहरे की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उनका संदेश इस प्रकार है –

“दशहरे के पावन अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Uttarakhand Uttarakhand

देश भर में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दशहरे का पर्व ‘बुराई’ पर ‘अच्छाई’ की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के पवित्र, सदाचारी और नेक जीवन की याद दिलाता है और उनके द्वारा दिखाए गए नेकी के मार्ग को अपनाने हेतु हमारा मार्गदर्शन करता है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

दशहरा हमें यह याद दिलाने का अवसर है कि हमें लगातार आसुरी शक्तियों का दमन करने और अच्छाई तथा सद्भाव को बढ़ावा देने की जरूरत है। मेरी यह कामना है कि यह पर्व देश में शांति, समरसता और समृद्धि लेकर आए।”