राज्यपाल ने अधिकारियों की ली बैठक, पर्यटक स्थलों को विकसित करने के दिए निर्देश

नई  टिहरी

Uttarakhand

उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने जनपद में मौजूद पर्यटक स्थलों को विकसित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिकारियों ने विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।

उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह  दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आज  टीएचडीसी गेस्ट हाऊस बी पुरम पंहुचे। बी पुरम गेस्ट पहुंचकर राज्यपाल ने अधिकारियों की एक बैठक ली। राज्यपाल ने जनपद टिहरी में स्थित टिहरी झील में अवस्थपना सुविधाओं के विकास पर जोर देने के निर्देश दिये। उन्होंने ने भारत सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। राज्यपाल  ने कहा कि जनपद टिहरी में पर्यटन की असीम सम्भवना है तथा आम जनमानस को पर्यटन गतिविधियों से भी जोड़ा जाय ।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही कृषि, उद्यान, स्वरोजगार तथा पर्यटन के क्षेत्र में जनपदीय योजनाओं से अवगत कराया।

एसएसपी टिहरी ने जनपद में कानून व्यवस्था, नशा उन्मूलन तथा टिहरी पुलिस द्वारा संचालित हैलो टिहरी तथा मिशन हौसला कार्यक्रम चलाये जाने की जानकारी दी।  तथा  जनपद में थाने चौकी तथा स्टाफ की भी जानकारी दी।

Uttarakhand Uttarakhand

डीएफओ ने वन विभाग की योजनाओं के साथ-साथ मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं के बारें में बताया ।

इस अवसर पर डीएम टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृष्टि भट्ट, डीएफओ टिहरी कोको रोशे, सीएमओ संजय जैन तथा प्रभारी सीडीओ आनन्द सिंह भाकुनी मौजूद रहे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इससे पूर्व महामहिम अपने निर्धारित समयानुसार टीएचडीसी गेस्ट हाऊस बी पुरम के हैलीपैड पर  हैलीकॉप्टर से पहुंचे जहां पर जिलाधिकारी, एसएसपी तथा सीएमओ द्वारा  पुष्प भेंट कर उनका स्वगत किया गया तत्पश्चात पुलिस बल द्घारा महामहिम को सलामी दी गयी ।